अमरेली, एजेंसियां। गुजरात के अमरेली जिले के मुंजियासर प्राथमिक स्कूल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने स्कूल प्रशासन और अभिभावकों को सकते में डाल दिया। स्कूल के 25 से ज्यादा बच्चों के हाथों पर ब्लेड से लगे जख्म के निशान पाए गए, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
शुरू में यह मामला ऑनलाइन वीडियो गेम से जुड़ा हुआ समझा गया था, लेकिन पुलिस की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
क्या था मामला?
यह घटना स्कूल के पांचवीं, छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के बच्चों के साथ हुई। बच्चों के हाथों पर मिले ब्लेड के निशान ने स्कूल प्रशासन को हिला दिया। अभिभावकों ने जब बच्चों से यह सवाल पूछा, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने गांव पंचायत में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस की मदद ली। इसके बाद इस मामले को गंभीरता से लिया गया, और धारी के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जयवीर गढ़वी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
पुलिस की जांच में खुलासा
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और बच्चों से बातचीत की, जिससे यह सामने आया कि बच्चों के हाथों पर लगे ब्लेड के निशान किसी ऑनलाइन वीडियो गेम की लत की वजह से नहीं, बल्कि ‘ ट्रूथ एंड डेयर’ खेल के दौरान आए थे।
एएसपी जयवीर गढ़वी के अनुसार, सातवीं कक्षा के एक छात्र ने ‘ ट्रूथ एंड डेयर’ खेल के दौरान अन्य बच्चों को यह चुनौती दी कि जो अपने हाथ पर ब्लेड से कट लगाएगा, उसे 10 रुपए मिलेंगे, और जो ऐसा नहीं करेगा, उसे 5 रुपए दिए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें








