किस बिमारी के कारण सुसाइड करना चाहते थे सलमान खान? जानिए [Due to which disease did Salman Khan want to commit suicide? Know here]

2 Min Read

मुंबई ,एजेंसियां। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसके बीच एक समय ऐसा भी था जब वे एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। सलमान खान ने 2011 में यह खुलासा किया था कि उन्हें ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया नामक बीमारी थी, जिसे ‘सुसाइड डिजीज’ भी कहा जाता है।

क्या है ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया ?

यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें चेहरे पर अत्यधिक दर्द होता है, जो इलेक्ट्रिक शॉक जैसा महसूस होता है। सलमान ने कहा था कि इस दर्द से जूझते समय, सुसाइड के ख्याल मन में आने लगते थे। उन्होंने इस दर्द को सहन किया और 2011 में अपनी फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ की रिलीज से पहले अमेरिका में एक नर्व सर्जरी करवाई थी।

कब किया सलमान ने खुलासा

2017 में ‘ट्यूबलाइट’ के एक गाने के दुबई लॉन्च के दौरान सलमान ने इस बारे में मीडिया से बात की थी। उन्होंने कहा, “यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें सबसे ज्यादा सुसाइड का डर होता है, क्योंकि दर्द बहुत भयंकर होता है। मैंने इसे महसूस किया और उस समय मुझे समझ में आया कि मुझे अपने दर्द के बावजूद कड़ी मेहनत करनी होगी।”

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सलमान के अलावा रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज और अंजिनी धवन अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

इसे भी पढ़ें

आंखों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे राघव चढ्ढा, सर्जरी कराने लंदन गये

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं