किसानों का प्रदर्शन कल, कई नेता हिरासत में लिये गये [Farmers’ protest yesterday, many leaders detained]

2 Min Read

चंडीगढ़, एजेंसियां। संयुक्त किसान मोर्चा 5 मार्च को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगा। इससे पहले पंजाब पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कई किसान नेताओं के घरों पर छापेमारी की। मानसा और बरनाला जिलों में हुई इस कार्रवाई में दर्जनभर किसानों को हिरासत में लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने किरती किसान यूनियन के ब्लॉक नेता दलजिंदर सिंह हरियाउ को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके अलावा, पातड़ां थाना क्षेत्र के मौलवीवाला गांव में किसान नेता कुलवंत सिंह को नजरबंद कर दिया गया है। कुलवंत सिंह, जो कुल हिंद किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, संयुक्त किसान मोर्चा का अहम हिस्सा माने जाते हैं। वहीं, पुलिस भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां के आवास तक भी पहुंची, हालांकि वे उस समय घर पर मौजूद नहीं थे।

पंजाब सरकार किसानों को दबाने की कोशिश कर रही – पंधेरः

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब सरकार दिल्ली में हुई नाकामी का गुस्सा किसानों पर निकाल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है, और अब किसान आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है। पंधेर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपनी सरकार के अब तक के कामों की गिनती करवाएं।

इसे भी पढ़ें

झारखंड बजटः किसानों को क्या मिला ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं