उत्तराखंड में बारिश का कहर: उफनती नदी में गिरी कार, चालक की जान बची [Rain havoc in Uttarakhand: Car falls into a swollen river, driver survives]

2 Min Read

Rain havoc in Uttarakhand:

देहरादून, एजेंसियां। उत्तराखंड में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। राज्य के पर्वतीय जिलों में हो रही भारी बारिश से नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील में रविवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक सवारी वाहन लिवाड़ी-फिताडी मोटरमार्ग पर फिसलकर उफनती रुपिन नदी में जा गिरा।

Rain havoc in Uttarakhand:छत पर चढ़कर बचाई जान:

हादसे के वक्त वाहन में केवल चालक मौजूद था, जो वाहन के नदी में गिरते ही सतर्कता दिखाते हुए उसकी छत पर चढ़ गया। कई घंटे तक वह तेज बहाव के बीच जीवन-मृत्यु की जंग लड़ता रहा। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर रस्सियों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Rain havoc in Uttarakhand:प्रशासन की अपील:

स्थानीय प्रशासन ने इस घटना के बाद लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान नदी-नालों से दूर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। समय पर राहत कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

Rain havoc in Uttarakhand:स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए प्रदेशभर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज छुट्टी घोषित की गई है।

Rain havoc in Uttarakhand:चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन 30 जून को चारधाम यात्रा को भी एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम सामान्य होने तक यात्रा स्थगित रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी ने उत्तराखंड के मुखवा में गंगा पूजा की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं