इमरजेंसी के 50 सालः PM सहित पूरी कैबिनेट ने मौन रखा मोदी बोले- कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैद किया [50 years of Emergency: The entire cabinet including the PM observed silence, Modi said- Congress imprisoned democracy]

1 Min Read

50 years of Emergency:

नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर एक प्रस्ताव पास किया गया। इसके बाद आपातकाल के पीड़ितों को श्रद्धांजलि गेने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। PM ने आपातकाल को लेकर सोशल मीडिया X पर लिखा कि इस दिन कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैद कर लिया था। प्रेस की स्वतंत्रता खत्म कर दी थी।

PM ने कहा;-आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक है। भारत के लोग इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हैं।

50 years of Emergency: खड़गे का जवाब- ये झूठ छिपाने का नाटक:

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जवाब दिया कि, ये लोग अपनी गलती छिपाने के लिए यह सब नाटक करते हैं। दरअसल, 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। यह 21 मार्च 1977 यानी 21 महीने तक लागू रहा था। भाजपा इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाती है।

इसे भी पढ़ें

इमरजेंसी के 50 साल: प्रयागराज में तानाशाही की छाया और लोकतंत्र का संकट 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं