पटना, एजेंसियां। इस समय बड़ी खबर बिहार के पटना से आ रही है। यहां बिहार के बीजेपी नेता गिरिनाथ सिंह लालू प्रसाद यादव से मिले हैं।
इसे लेकर झारखंड की राजनीति में उबाल आ गया है। खास तौर पर चतरा सीट को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
चर्चा है कि गिरिनाथ सिंह चतरा से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर वह राबड़ी आवास पहुंचे हैं।
भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह ने लालू यादव से राबड़ी आवास पर मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक चतरा पर राजद के दावे के बीच गिरिनाथ सिंह ने उम्मीदवारी की दावेदारी कर दी है।
चतरा सीट पर बीजेपी ने सुनील सिंह का टिकट काटकर भूमिहार जाति से आने वाले कालीचरण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
ऐसे में राजपूत जाति के बीच उभरी नाराजगी को इंडिया अलायंस अपने पक्ष में करना चाहती है। इसी क्रम में लालू यादव से गिरिनाथ सिंह की मुलाकात को जोड़कर देखा जा रहा है।
एक वक्त में लालू यादव के बेहद करीब माने जाने वाले गिरिनाथ सिंह झारखंड में राजद के अध्यक्ष रह चुके हैं।
लंबे समय तक राजद को उन्होंने झारखंड में सींचा है। भाजपा में जाने के बावजूद लालू और गिरिनाथ का संबंध मधुर रहा है।
इसे भी पढ़ें