रांची। राहुल गांधी को बच्चा बतानेवाले निशिकांत दुबे की टेंशन आज इसी बच्चे ने बढ़ा दी है। आज निशिकांत दुबे के गढ़ में घुस कर राहुल गांधी उन्हें चुनौती दे रहे हैं। इससे निशिकांत दुबे का पारा एकदम हाई है।
बता दें कि जब राहुल गांधी की संसद से सदस्यता गई थी, तब संसद के बाहर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था कि अभी वह बच्चे हैं। आज राहुल गांधी उनके संसदीय क्षेत्र गोड्डा में अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर पहुंचे हुए हैं और मोदी-अडाणी पर निशाना साध रहे हैं।
वहीं निशिकांत राहुल गांधी की धर्मनिरपेक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। कह रहे हैं कि पूरे मन से बाबा का दर्शन करें। निशिकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान दो दिनों के लिए मेरे लोकसभा क्षेत्र गोड्डा में हैं।
वो बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले हैं। मैंने सभी पंडे-पुजारियों से कहा है कि वो उनका स्वागत करें और उन्हें उपहार दें। उन्हें बाबा की चांदी की प्रतिकृति दें। उनसे हिंदुत्व की रक्षा करने और राम मंदिर के दर्शन करने को कहें।
अगर राहुल गांधी का बाबा के दर्शन करने आए हैं तो पूरे मन से करें। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर वो मुस्लिम तुष्टिकरण कर रहे हैं। पाकुड़, मालदा, मुर्शीदाबाद, किशनगंज, पुर्णिया, कटिहार जहां से राहुल गांधी की यात्रा आ रही है, वो बांग्लादेशी घुसपैठियों का बड़ा सेंटर है।
हम बांग्लादेशी घुसपैठियों से परेशान हैं। हमारी डेमोग्राफी बदल रही है। आदिवासियों की संख्या घट रही है। 36 से 26 फीसदी हो गई है। राहुल गांधी को हिंदुओं की रक्षा के लिए कुछ करना चाहिए, वरना इस पूजा का कोई मतलब नहीं है।
बता दें कि निशिकांत दुबे अक्सर ही राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। परंतु राहुल गांधी ने कभी उनकी बातों का जवाब नहीं दिया। आज राहुल पाकुड़ से चल कर गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में पहुंच चुके हैं। वह पूरे दिन इस क्षेत्र में ही रहेंगे। सभाएं करेंगे।
जाहिर निशिकांत दुबे के सीने पर सांप तो लोटेगा ही। ये तो संयोग ही है कि गोड्डा में राहुल की यात्रा दो दिनों तक रहेगी। गोड्डा संसदीय क्षेत्र में ही 12 ज्योतिर्लिगों में एक बैद्यनाथ धाम भी आता है, जिसके ट्रस्टी सांसद निशिकांत दुबे भी हैं।
राहुल गांधी भी खुद को शिवभक्त बताते हैं और वह बाबा का दर्शन करने भी जा रहे हैं। झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार है। यहां राहुल गांधी को यात्रा को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भीड़ उमड़ रही है।
खुद झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शपथ लेने के तुरंत बाद ही पाकुड़ पहुंच कर राहुल गांधी का स्वागत किया। इससे भी कांग्रेस समर्थकों का जोश दुगना हो गया है। झामुमो समर्थक भी स यात्रा को हाथो हाथ ले रहे हैं। यात्रा में बढ़ती भीड़ निशिकांत दुबे का तनाव बढ़ा रही है।
इसे भी पढ़ें
जायसवाल टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने