मुंबई, एजेंसियां। उद्योगपति रतन टाटा को प्रतिष्ठित KISS ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड- 2021 से सम्मानित किया गया है।
रतन टाटा के घर पर KIIT-KISS के फाउंडर और कंधमाल लोकसभा सांसद प्रो. अच्युत सामंत ने उन्हें यह अवॉर्ड सौंपा।
रतन टाटा को यह अवॉर्ड सोशल डेवलपमेंट और कॉर्पोरेट लीडरशिप के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया।
इस पुरस्कार की घोषणा 2021 में की गई थी, लेकिन तब COVID महामारी के कारण यह पुरस्कार रतन टाटा प्राप्त करने में असमर्थ थे।
ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड KIIT और KISS का सर्वोच्च सम्मान है।
यह दुनियाभर में मानवीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और ऑर्गेनाइजेशन को मान्यता देने के लिए डेडीकेटेड है।
इस अवॉर्ड की शुरुआत 2008 में डॉ. अच्युत सामंता ने की थी। हाल ही में रतन टाटा को महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के पहले ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया थे।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के हाईएस्ट सिविल ऑनर ‘ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
इसे भी पढ़ें