Kedarnath highway : लैंडस्लाइड के कारण केदारनाथ हाईवे फिर बंद, नॉर्थ ईस्ट में 5 दिन से रेल संपर्क कटा, मुंबई में हाई टाइड से सड़कों को नुकसान [Kedarnath highway closed again due to landslide, rail connectivity cut off in North East for 5 days, roads damaged due to high tide in Mumbai]

0
117
Ad3

Kedarnath highway :

नई दिल्ली, एजेसियां। मौसम विभाग ने आज देश के 31 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। UP-बिहार समेत देश के 27 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र (मध्य), केरल में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Kedarnath highway :सोनप्रयाग में लैंडस्लाइडः

उत्तराखंड के सोनप्रयाग में शुक्रवार देर रात तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई। इस वजह से केदारनाथ हाईवे बंद हो गया है। रास्ते से मलबे को हटाने का काम जारी है। पुलिस ने यात्रियों को कुछ दूर पहले सुरक्षित स्थान पर ही रोक लिया है।

Kedarnath highway :राजस्थान में भी तेज बारिशः

राजस्थान के 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। शुक्रवार को जैसलमेर, जयपुर, सीकर, अलवर समेत 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश हुई। वहीं, बिजली गिरने से बूंदी में एक युवक और महिला, सिरोही में बच्चे और डूंगरपुर में युवक की मौत हो गई।

Kedarnath highway :महाराष्ट्र में बारिश का कहरः

महाराष्ट्र में तेज बारिश जारी है। मुंबई में समुद्र में हाई टाइड उठ रहा है। इस वजह से समुद्र किनारे की सड़कों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, महाराष्ट्र के चंद्रपुर का ताड़ोबा अंधारी टाइगर रिजर्व (TATR) का मेन एरिया मानसून की वजह से 1 जुलाई से तीन महीने के लिए पर्यटकों के लिए बंद किया गया है।

Kedarnath highway :नार्थ-ईस्ट में हालात बिगड़ेः

त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, असम (दक्षिण) में रेलवे लाइन पर कई जगहों पर तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई है। इस वजह से शुक्रवार को लगातार पांचवे दिन ट्रेन सर्विस बाधित रही। वहीं, केरल में इडुक्की जिले का मुल्लापेरियार बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जो 135.35 फीट हो गया है और जल्द ही 136 फीट के खतरे के निशान को छू सकता है।

इसे भी पढ़ें

Kedarnath highway: देशभर में सामान्य से 12% ज्यादा बारिश, केदारनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड, यात्री फंसे