Engineer recruitment in UPPCB: उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में इंजीनियरों की भर्ती, 40 पदों पर आवेदन शुरू

2 Min Read

Engineer recruitment in UPPCB

लखनऊ, एजेंसियां। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। Uttar Pradesh Pollution Control Board (UPPCB) ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। 27 फरवरी 2026 को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सहायक पर्यावरण अभियंता और सहायक वैज्ञानिक अधिकारी के कुल 40 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर भर्ती?

  1. असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (Assistant Environmental Engineer)
    इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से केमिकल इंजीनियरिंग, केमिकल टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग या एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री अनिवार्य है। संबंधित शाखा में AMIE या समकक्ष योग्यता भी मान्य होगी।
  2. असिस्टेंट साइंटिफिक ऑफिसर (Assistant Scientific Officer)
    इस पद के लिए अभ्यर्थी के पास रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान या जैव रसायन विज्ञान में पीएचडी के साथ पर्यावरण, प्रदूषण नियंत्रण या जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
    वैकल्पिक रूप से संबंधित विषय में एमएससी डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों के पास कम से कम पांच वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है।

आयु सीमा

अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ लें और पात्रता की पुष्टि कर लें।

Share This Article