SSC GD Constable Recruitment 2026: आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, जल्द करें आवेदन

1 Min Read

SSC GD Constable Recruitment 2026

नई दिल्ली, एजेंसियां। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने SSC जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 को लेकर एक जरूरी नोटिस जारी किया है। SSC के अनुसार कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम दिनों में वेबसाइट पर भारी लोड और लॉगिन फेल होने की संभावना से बचने के लिए समय रहते आवेदन करना चाहिए।

भर्ती पद

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 25,487 पद भरे जाएंगे। इसमें BSF के 616, CISF के 14,595, CRPF के 5,490, SSB के 1,764, ITBP के 1,293, AR के 1,706 और SSF के 23 पद शामिल हैं। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पूर्व सैनिक (ESM) और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट मिलेगी, जबकि अन्य उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये तय है।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अप्लाई टैब में पंजीकरण करें, लॉगिन क्रेडेंशियल से आवेदन पत्र भरें, शुल्क का भुगतान करें और पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर प्रिंटआउट अपने पास रखें।

Share This Article