SBI Recruitment:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में कुल 103 पदों पर चयन किया जाएगा और खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन केवल शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 17 नवंबर 2025 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है।
कुल पद और विभाग:
SBI SCO भर्ती में 103 पदों का वितरण इस प्रकार है: हेड (प्रोडक्ट, इन्वेस्टमेंट और रिसर्च) – 1 पद, जोनल हेड (रिटेल) – 4 पद, रीजनल हेड – 7 पद, रिलेशनशिप मैनेजर-टीम लीड – 19 पद, इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट (IS) – 22 पद, इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (IO) – 46 पद, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (बिजनेस) – 2 पद और सेंट्रल रिसर्च टीम (सपोर्ट) – 2 पद।
योग्यता और अनुभव:
हेड पद के लिए स्नातक या परास्नातक के साथ CA, CFA, CFP या NISM सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। जोनल हेड, रीजनल हेड और रिलेशनशिप मैनेजर के लिए स्नातक योग्यता अनिवार्य है। इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट और इन्वेस्टमेंट ऑफिसर के पदों के लिए वित्त, वाणिज्य, बैंकिंग या बिजनेस मैनेजमेंट में PG डिग्री, डिप्लोमा या CA/CFA आवश्यक है। प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर के लिए MBA/PGDM और सेंट्रल रिसर्च टीम के लिए वाणिज्य, गणित या प्रबंधन में स्नातक जरूरी है।
आयु सीमा और शुल्क:
आयु सीमा पदों के अनुसार निर्धारित की गई है: हेड, जोनल और रीजनल हेड के लिए 35-50 वर्ष; रिलेशनशिप मैनेजर और इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट – 28-42 वर्ष; इन्वेस्टमेंट ऑफिसर – 28-40 वर्ष; प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजर – 30-40 वर्ष; सेंट्रल रिसर्च टीम – 25-35 वर्ष। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है, जबकि SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया:
SBI SCO भर्ती में चयन प्रक्रिया केवल शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगी। इंटरव्यू व्यक्तिगत, टेलीफोनिक या वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लिया जा सकता है। अंतिम चयन इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा।
कैसे करें आवेदन:
उम्मीदवार SBI की वेबसाइट पर लॉगिन कर “Careers” सेक्शन में “SCO Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें, आवेदन फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें। आवेदन जमा करने के बाद प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में उच्च स्तर के पदों पर काम करने का सपना देखते हैं। समय पर आवेदन करना बेहद जरूरी है।
इसे भी पढ़ें
Bumper recruitment in Railways: 2569 पदों पर आवेदन शुरू, जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर मौका









