RBI Grade B Phase 1 result:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड बी (DR) – जनरल – पैनल वर्ष 2025 के लिए फेज 1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना परिणाम RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर देख सकते हैं। बैंक ने चयनित उम्मीदवारों की सूची ऑनलाइन जारी की है।
परीक्षा में सफल अभ्यर्थी:
परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब फेज 2 परीक्षा में शामिल होंगे, जो 6 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए होगी, जो पहले चरण में पास हुए हैं। फेज 2 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को पेपर-I, II और III देने होंगे। दोनों पालियों के लिए एक ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार RBI की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे करें अपना परिणाम चेक:
उम्मीदवार RBI की वेबसाइट पर जाकर “Opportunities@RBI” सेक्शन में जाएं। वहां “Results of Phase-I examination for Recruitment of Officers in Grade ‘B’ (DR) – General – 2025” लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें। परिणाम स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट भी किया जा सकता है। RBI ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे फेज 2 परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें और समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिसों पर नज़र रखें।



