नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: इस साल अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 1076 पदों पर होंगी भर्तियां

3 Min Read

Bihar government jobs

पटना, एजेंसियां। बिहार की मुख्यमंत्री नितीश कुमार की सरकार राज्य में रोजगार और नौकरी सृजन पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 1076 नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री Jama Khan ने शुक्रवार 20 फरवरी, 2026 को पटना स्थित सूचना भवन के सभागार में मीडिया को दी।

मंत्री ने बताया कि इस साल प्रत्येक प्रखंड में एक-एक प्रखंड कल्याण पदाधिकारी की तैनाती भी पूरी कर दी जाएगी। इसके अलावा विभाग के विभिन्न 1076 पदों पर भर्ती के लिए संबंधित अधियाचना पद के अनुसार बीपीएससी और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) को भेज दी गई है।

भर्ती इस प्रकार होगी:

  • जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी – 6 पद
  • प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी – 487 पद
  • निम्नवर्गीय लिपिक (मुख्यालय/निदेशालय) – 8 पद
  • निम्नवर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय लिपिकीय सेवा) – 14 पद
  • निम्नवर्गीय लिपिक (बिहार समाहरणालय लिपिकीय सेवा) – 524 पद
  • छात्रावास प्रबंधक – 37 पद

शिक्षा और छात्रावास के क्षेत्र में भी विकास

मंत्री ने बताया कि राज्य में 22 अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय निर्माणाधीन हैं। वर्तमान में दरभंगा और किशनगंज में दो स्कूल संचालित हैं, जबकि अप्रैल तक कटिहार, जमुई, कैमूर, नालंदा और मुजफ्फरपुर में पांच और स्कूल तैयार हो जाएंगे। इससे कुल संख्या सात हो जाएगी। बिहार तेलंगाना के बाद एकमात्र राज्य है, जहां अल्पसंख्यक आवासीय कल्याण छात्रावास बनाए जा रहे हैं। राज्य के 75 मदरसों में स्मार्ट क्लास की सुविधा शुरू हो चुकी है और जल्द ही सभी मदरसों में यह लागू होगी। इसके अलावा नौ मदरसों और मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय में व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

अन्य कल्याण योजनाएं

मंत्री ने तलाकशुदा महिलाओं को 25 हजार रुपये देने की योजना का भी जिक्र किया। राज्य में 9 हजार से अधिक कब्रिस्तानों की घेराबंदी की गई है। वक्फ बोर्ड की जमीन को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त करने की प्रक्रिया भी चल रही है। मंत्री ने केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में अल्पसंख्यकों के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

Share This Article