Law Professor Recruitment in NUSRL Ranchi:
रांची। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची ने प्रोफेसर ऑफ लॉ के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह अवसर कानून के क्षेत्र में करियर बनाने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए बेहद आकर्षक है, क्योंकि चयनित उम्मीदवार को पे लेवल-14 के तहत बेसिक सैलरी 1,44,200 से 2,18,200 रुपये प्रति माह मिलेगी। इसके साथ ही अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू शामिल है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2025 है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए।
योग्यता और अनुभव की आवश्यकताएं
इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास कानून में पीएचडी होना अनिवार्य है। इसके अलावा, मास्टर्स डिग्री (LLM) में न्यूनतम 55% अंक होना जरूरी है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50% अंक मान्य हैं। उम्मीदवार के पास कम से कम 10 साल का शिक्षण या शोध अनुभव होना चाहिए। साथ ही उनका रिसर्च रिकॉर्ड मजबूत होना चाहिए, जिसमें प्रकाशित रिसर्च पेपर, किताबें और आर्टिकल शामिल हों।
वेतन और भत्ते
भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवार को पे लेवल-14 के अनुसार वेतन मिलेगा। बेसिक पे 1,44,200 से 2,18,200 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे, जो कुल पैकेज को और आकर्षक बनाते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार NUSRL की आधिकारिक वेबसाइट (nusrlranchi.ac.in) पर जाकर “Recruitment Notification – Professor of Law” लिंक से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। फॉर्म में सही जानकारी जैसे नाम, शैक्षिक योग्यता, अनुभव, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार को स्वप्रमाणित डॉक्यूमेंट्स की कॉपी, सीवी और 1000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट आवेदन पत्र के साथ लगाना होगा।
भेजने का तरीका
भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी The Registrar, National University of Study and Research in Law, नगरी, पीओ: बुकरू, पीएस: कांके, कांके-पिठोरिया रोड, रांची (झारखंड) – 834006 पर भेजना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदन पत्र की सॉफ्ट कॉपी भी 20 सितंबर 2025 तक jobs@nusrlranchi.ac.in
पर भेजनी होगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पहले डॉक्यूमेंट्स और योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के जरिए किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवार न केवल अच्छी सैलरी प्राप्त करेंगे, बल्कि NUSRL जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में अपने करियर को आगे बढ़ाने का मौका भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें








