JSSC Teacher Recruitment 2025:
रांची। JSSC Teacher Recruitment 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य में स्पेशल टीचर के 3451 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग इसका विस्तृत नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर चुका है और अब 12 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in के जरिये आवेदन कर सकते हैं।
दो श्रेणियों में होगी शिक्षकों की नियुक्तिः
इस भर्ती में दो कैटेगरी में शिक्षकों का चयन किया जाएगा
पहला-इंटर प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य (कक्षा 1–5)
इसके कुल पद हैं: 2399
योग्यता होगी: इंटर (10+2) में न्यूनतम 50% अंक, स्पेशल एजुकेशन में 2 वर्षीय D.Ed या 1 वर्षीय डिप्लोमा, RCI रजिस्ट्रेशन अनिवार्य और JTET पास होना जरूरी।
और दूसरा है-स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक आचार्य (कक्षा 6–8)
विषयवार रिक्तियां
गणित एवं विज्ञान – 356
सामाजिक विज्ञान – 352
भाषा ज्ञान – 344
योग्यता: संबंधित विषय में स्नातक (Graduation), B.Ed (Special Education) या B.Ed + Special Education Diploma, RCI रजिस्ट्रेशन और JTET पास अनिवार्य
आयु सीमा (1 अगस्त 2025 तक)
न्यूनतम: 21 वर्ष
अधिकतम: 40 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रियाः
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
वेतनमान (Salary Structure)..
इंटर प्रशिक्षित शिक्षक (कक्षा 1–5)
पे लेवल-04
वेतन: ₹25,500 – ₹81,100 प्रतिमाह
स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक (कक्षा 6–8)
पे लेवल-05
वेतन: ₹29,200 – ₹92,300 प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदनः
- ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- New Registration पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- सभी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें।
- फीस जमा करके फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।








