Jharkhand Civil Services Exam: झारखंड सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, 103 पदों पर होगी भर्ती

1 Min Read

Jharkhand Civil Services Exam

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 103 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।

इस परीक्षा के माध्यम से उप कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला कमांडर, सहायक रजिस्ट्रार, सहायक नगर आयुक्त/कार्यकारी अधिकारी/विशेष अधिकारी, जेल अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं।

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य

आवेदन के लिए अभ्यर्थी का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री आवश्यक है। आयु सीमा और आरक्षण से जुड़ी छूट राज्य सरकार और जेपीएससी के नियमों के अनुसार लागू होगी। कुछ पदों, जैसे पुलिस अधीक्षक आदि के लिए निर्धारित शारीरिक और चिकित्सा मानकों को पूरा करना भी जरूरी होगा। इच्छुक उम्मीदवार जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Share This Article