Government Jobs:
पटना, एजेंसियां। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से वर्क इंस्पेक्टर सहित 1907 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 जनवरी 2026 तय की गई है।
पदों का विवरणः
पद का नाम पदों की संख्या
वर्क इंस्पेक्टर 1114
डेंटल हाइजीनिस्ट 702
हॉस्टल मैनेजर 91
कुल पदों की संख्या 1907
शैक्षणिक योग्यता :
वर्क इंस्पेक्टर :
मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास।
आईटीआई से ड्राफ्टमैन सिविल/सर्वेयर या प्लम्बर ट्रेड की परीक्षा पास की हो।
डेंटल हाइजीनिस्ट:
बायोलॉजी के साथ 12वीं पास, डेंटल हाइजीन में 2 साल का डिप्लोमा, बिहार स्टेट डेंटल काउंसिल द्वारा डेंटल हाइजीनिस्ट के तौर पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
हॉस्टल मैनेजर :
होटल मैनेजमेंट में डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से हॉस्पिटैलिटी/हॉस्टल मैनेजमेंट में क्वालिफिकेशन।
उम्र सीमा :
आयु की गणना 01 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी।
न्यूनतम : 18 वर्ष
सामान्य वर्ग : 37 वर्ष
महिला, ओबीसी : अधिकतम 40 वर्ष
एससी, एसटी : अधिकतम 42 वर्ष
चयन प्रक्रिया:
रिटन एग्जाम
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल एग्जाम
सैलरी :
35,400 -1,12,400 रुपए प्रतिमाह
अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
वर्क इंस्पेक्टर भर्ती, एग्जाम पैटर्न :
पैटर्न डिटेल्स
एग्जाम मोड कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम
कुल प्रश्नों की संख्या 100
कुल अंक 100
हर प्रश्न पर मिलने वाल अंक 1
नेगेटिव मार्किंग 0.25
डेंटल हाइजीनिस्ट एग्जाम पैटर्न :
पैटर्न डिटेल्स
एग्जाम मोड कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
कुल प्रश्न 100
कुल अंक 100
क्वेश्चन टाइप एमसीक्यू
हर प्रश्न पर मिलने वाला अंक 1
नेगेटिव मार्किंग 0.25
एग्जाम सिलेबस डेंटल हाइजिन में डिप्लोमा
लैंग्वेज हिंदी, इंग्लिश
हॉस्टल मैनेजर एग्जाम पैटर्न :
एग्जाम मोड : कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
हर प्रश्न पर मिलने वाला अंक : 1
नेगेटिव मार्किंग : 0.25
लैंग्वेज : हिंदी, इंग्लिश
सब्जेक्ट प्रश्नों की संख्या अंक
जनरल नॉलेज, जनरल साइंस, करेंट अफेयर्स 25 50
रीजनिंग एंड क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 15 30
बेसिक्स ऑफ कंप्यूटर नॉलेज 5 10
जनरल हिंदी 8 16
जनरल इंग्लिश 5 10
एडमिनिस्ट्रेटिव एप्टीट्यूड 5 10
होटल मैनेजमेंट से संबंधित विषय 37 74
कुल 100 200
ऐसे करें आवेदन :
ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें।
फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रखें।








