Oil India recruitment: ऑयल इंडिया में 102 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेड A, B और C के लिए करें आवेदन

2 Min Read

Oil India recruitment:

नई दिल्ली, एजेंसियां। ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India Limited) ने युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका पेश किया है। कंपनी ने ग्रेड ए, बी और सी में कुल 102 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट
पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण:

सीनियर ऑफिसर – 97 पद
सुपरिटेंडेंट इंजीनियर – 3 पद
कॉन्फिडेंशियल सेक्रेटरी – 1 पद
हिंदी ऑफिसर – 1 पद

शैक्षणिक योग्यता:

इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित क्षेत्रों में डिग्री होनी चाहिए:
इंजीनियरिंग
फाइनेंस
एचआर
आईटी
लॉ
जियोलॉजी या प्रोफेशनल डिग्री जैसे ICAI, ICSI, MBA, PGDM

आयु सीमा (अधिकतम):

ग्रेड A – 42 वर्ष
ग्रेड B – 34 वर्ष
ग्रेड C – 37 वर्ष (आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी)

सैलरी स्ट्रक्चर:

ग्रेड A – ₹50,000 से ₹1,60,000/माह
ग्रेड B – ₹60,000 से ₹1,80,000/माह
ग्रेड C – ₹80,000 से ₹2,20,000/माह
(इसके अलावा महंगाई भत्ता, HRA, अन्य सुविधाएं अलग से)

आवेदन शुल्क:

GEN/OBC (NCL) – ₹500 + GST
SC/ST/PwBD/EWS/Ex-Servicemen – निःशुल्क

चयन प्रक्रिया:
CBT (Computer-Based Test)

इंटरव्यू
दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा।

महत्वपूर्ण जानकारी:
आवेदन की अंतिम तिथि और लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें।

नोट: यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। योग्यता और अनुभव अनुसार लाखों की सैलरी पाने का अवसर मिल सकता है।

इसे भी पढ़े

Recruitment for Southern Railway: दक्षिण रेलवे में 3500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं