Government job in Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, 31 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन

3 Min Read

Government job in Bihar

पटना, एजेंसियां। बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार तकनीकी लोक सेवा आयोग (BTSC) ने वर्क इंस्पेक्टर मैकेनिकल के कुल 493 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें अब एक और मौका दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास ITI सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। बिना ITI प्रमाणपत्र के किया गया आवेदन मान्य नहीं माना जाएगा।

उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिये। अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 37 साल तय की गयी है। अनारक्षित महिला और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिये उम्र सीमा 40 साल तय की गयी है। वहीं SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 42 साल रखी गयी है। सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को उम्र में छूट दी जायेगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है। किसी भी श्रेणी के लिए अलग-अलग शुल्क नहीं रखा गया है।

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए MCQ आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और समय अवधि 2 घंटे की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर ¼ अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर होगा।

वेतन और भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-2 में वेतन मिलेगा। शुरुआती बेसिक सैलरी करीब 19,900 रुपये प्रति माह होगी, जो अनुभव और प्रमोशन के साथ बढ़कर 63,200 रुपये तक जा सकती है। इसके अलावा डीए, एचआरए और ट्रैवल अलाउंस जैसे भत्ते भी मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार csbc.bih.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

Share This Article