SBI Recruitment 2025: 122 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन शुरू

2 Min Read

SBI Recruitment 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। सरकारी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने खुशखबरी दी है। बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 122 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2025 से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

SBI Recruitment 2025: भर्ती विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न श्रेणियों में कुल 122 पदों पर नियुक्तियां होंगी:

• मैनेजर (Credit Analyst): 63 पद
• मैनेजर (Products – Digital Platforms): 34 पद
• डिप्टी मैनेजर (Products – Digital Platforms): 25 पद

SBI Recruitment 2025: योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएशन / MBA (Finance) / PGDBA / PGDBM / MMS (Finance), CA / CFA / ICWA, BE / B.Tech (Computer Science) या संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री।

SBI Recruitment 2025: आयु सीमा:

• मैनेजर (Credit Analyst): 25 से 35 वर्ष
• मैनेजर (Products): 28 से 35 वर्ष
• डिप्टी मैनेजर: 25 से 32 वर्ष

SBI Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया

• SBI की वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
• “Careers” सेक्शन में जाकर “Current Openings” पर क्लिक करें।
• इच्छित पद पर नया रजिस्ट्रेशन करें।
• बाकी विवरण भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
• ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
• आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

SBI Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

• जनरल / OBC / EWS: ₹750
• SC / ST / PWD: कोई शुल्क नहीं
• भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

IBPS RRB Recruitment 2025: IBPS RRB भर्ती 2025: क्लर्क और PO समेत 13,217 पदों पर वैकेंसी, आवेदन शुरू


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं