Agniveer recruitment 2026
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय सेना ने 12 फरवरी 2026 को अग्निवीर भर्ती 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभियान के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), तकनीकी, क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी और ट्रेड्समैन सहित 25,000 से अधिक पदों को भरा जाएगा।
13 फरवरी 2026 से आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी 13 फरवरी 2026 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक जारी रहेगी।
यह भर्ती युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होकर देशसेवा करने का सुनहरा अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में ध्यानपूर्वक पढ़ लें।







