जाने कहां –कहां, कितनी होगी नियुक्ति
रांची। झारखंड में नयी नियुक्ति नियमावली बन चुकी है। कैबिनेट से यह पारित भी हो गयी है। चालू बजट सत्र में इसे पारित कराकर हेमंत सरकार इसे लागू करने जा रही है। राज्य में लाखों युवा टकटकी लगाये, इसका इंतजार कर रहे थे। अब उनके लिए यह खुशखबरी ही है कि झारखंड में नौकरियों की बहार आनेवाली है। आज हम आपको बतायेंगे कि किन किन पदों पर कितनी वेकेंसी आ रही है।
50 हजार पदों पर होगी नियुक्ति
राज्य में लगभग 50 हजार पदों पर नियुक्ति की जानी है। इनमें सबसे ज्यादा पद शिक्षकों के हैं। सरकार हाइ स्कूलों में रिक्त 30 हजार पदों पर नियुक्ति का निर्णय ले चुकी है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इसका प्रस्ताव भेज दिया है।
बताते चलें कि राज्य सरकार 15 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर चुकी थी। इसके तहत 12 नियुक्ति परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा चुके थे। कुछ की परीक्षा तिथि भी घोषित हो चुकी थी।
इसी बीच पिछले साल 16 दिसंबर को हाइकोर्ट ने नियोजन नीति को असंवैधानिक बताते हुए खारिज कर दिया। इससे पूरी नियुक्ति प्रक्रिया रूक गयी। अब ये सारी नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही हैं।
इन पदों पर होगी नियुक्ति
राज्य में सहायक वैत्रानिकों के 65 पद,
सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त परीक्षा 2021 के अंतर्गत 956 पद,
डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के अंतर्गत 1296 पद,
उत्पाद सिपाही के 583 पद,
औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा अधिकारी के 727 पद,
रिम्स में ए ग्रेड नर्सों के 370 पद,
इण्टरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के अंतर्गत 991 पद
नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के अंतर्गत 921 पद,
तकनीकी विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त परीक्षा 2022 के अंतर्गत 454 पद
आशुलिपिक प्रतियोगिता 2022 के अंतर्गत 452 पद,
स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के अंतर्गत 2855 पद
सहायक प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के अंतर्गत 690 पद,
प्लस टू हाई स्कूलों में पीजीटी के 3020 पद,
डिप्लोमा स्तर के 176 पद,
लैब असिस्टेंट के 490 पद,
आईटीआई में अफसरों के 727 पद और
उद्योग विभाग में 455 मेट्रिक का स्तरीय पदों नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।