रांची। झारखंड को शनिवार के दिन अलका तिवारी के रूप में नई मुख्य सचिव मिल गईं। अलका तिवारी ने 2 नवंबर को राज्य की मुख्य सचिव के तौर पर कामकाज संभाला।
उन्होंने प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में मौजूद अपने कार्यालय कक्ष में प्रभार लिया। इस मौके पर झारखंड सरकार के वरीय IAS अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।
1988 बैच की आइएएस हैं अलकाः
बता दें कि अलका तिवारी 1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। वहीं, अपने कामकाज के पहले दिन मुख्य सचिव ने मौजूद अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस दौरान उन्होंने राज्य में विकास कार्य की गति को तेज करने के लिए कहा। इसके साथ ही जो भी चालू योजनाएं हैं, उनका कार्य पूरा करने का भी निर्देश दिया।
जानकारी हो, अलका तिवारी राज्य की तीसरी महिला मुख्य सचिव हैं। इससे पहले लक्ष्मी सिंह और राजबाला वर्मा भी राज्य की मुख्य सचिव रह चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें
अलका तिवारी बनी झारखंड की नई मुख्य सचिव [Alka Tiwari becomes the new Chief Secretary of Jharkhand]