17 जनवरी को होंगी सम्मानित
रांची। झारखंड की स्टार महिला हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा। 17 जनवरी को उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सलीमा झारखंड की पहली महिला और दूसरी हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा।
इससे पहले 1972 में ओलंपियन स्व. माइकल किंडो को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जबकि, सिलवानुस डुंगडुंग और सुमराय टेटे को मेजर ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह के अनुसार यह पल झारखंड और हॉकी से जुड़े हुए सदस्यों के लिए सम्मान का है।
इसे भी पढ़ें
झारखंड की बेटियां सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में