हजारीबागः अपराधियों ने CCL कर्मी को मारी गोली, 5 वाहन क्षतिग्रस्त [Hazaribagh: Criminals shot CCL worker, 5 vehicles damaged]

1 Min Read

पेलोडर मशीन में आगजनी

हजारीबाग। जिले के उरीमारी स्थित न्यू बिरसा परियोजना में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। अपराधियों ने एक पेलोडर मशीन को जला दिया। 2 पेलोडर मशीनों और 3 हाइवा के शीशे तोड़ दिये‌। अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए कोयला डिपो में फायरिंग भी की।

फायरिंग में सीसीएल का एक कर्मचारी घायल हो गया। सीसीएल कर्मी के पैर में गोली लगी है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद लोगों में दहशत है।

जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने बुधवार की देर रात 12 से एक बजे के बीच इस घटना को अंजाम दिया।

10 संदिग्ध हिरासत मेः

बताया जा रहा है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची के हेंदेगीर-छापर से 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

सीसीएल की 4 खुली खदानों मगध, आम्रपाली, नॉर्थ उरीमारी व अशोका को 5 स्टार रेटिंग पुरस्कार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं