सिरमटोली रैंप विवाद : अजय तिर्की और विरोधी गुट के बीच झड़प, पुलिस छावनी में तब्दील [Sirmatoli Ramp Dispute: Clash between Ajay Tirkey and opposing group, turns into police camp]

2 Min Read

रांची। प्रकृति पर्व सरहुल के दिन भी सिरमटोली रैंप विवाद को लेकर हंगामा हुआ। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी के साथ पूजा अर्चना करने पहुंचे थे। उसी समय विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इस बीच अजय तिर्की गुट के लोग सीएम और सरकार के समर्थन में आगे आ गये। इसके बाद दोनों गुटों में झड़प हो गई।

बताया जा रहा है कि गीताश्री उरांव गुट के आदिवासी समुदाय के लोग एकजुट होकर हंगामा करने लगे। वहीं, केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष अजय तिर्की गुट इनलोगों का पुरजोर विरोध रहे थे। एक समय के लिए दोनों गुट आमने-सामने हो गए। मामला बढ़ता देख पुलिस को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। माहौल बिगड़ने से पूर्व सिरमटोली सरना स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। वहीं, विरोधी गुट के लोगों को पुलिस समझाने के प्रयास में जुटी है।

काला बिल्ल लगाकर CM हेमंत का विरोधः

सिरमटोली सरना स्थल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन संग पूजा करने पहुंचे थे। इस दौरान गीताश्री उरांव गुट सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सीएम का विरोध करना शुरू कर दिया। सीएम के आगमन से पूर्व पुलिस ने विरोधी गुट को एक किनारे कर दिया। फिर भी विरोधी काला बिल्ला लगाकर नारेबाजी करते रहे।

इसे भी पढ़ें

सरहुल से पहले बढ़ा सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद, बैरिकेडिंग तोड़ी गई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं