सरहुल को लेकर केंद्रीय सरना समिति की अपील [Appeal of Central Sarna Committee regarding Sarhul]

1 Min Read

रांची। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने लोगों से अपील की है कि वे शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में आएं। पुरुष धोती-गंजी-कुर्ता और महिलाएं लाल पाड़ साड़ी पहनें। पारंपरिक वाद्ययंत्र ढाक-नगाड़ा और मांदर पर नृत्य करें। डीजे और अमर्यादित गाना न बजाएं। बच्चों की जेब में नाम-पता और मोबाइल नंबर रखें।

शोभायात्रा में नशापान न करें। अपने गांव और समिति का बैनर लेकर आएं। शोभायात्रा में जुलूस का नामांकन और मोबाइल नंबर मंच पर दर्ज कराएं। अपने खोंडहा दल में किसी दूसरे या अनजान युवक-युवतियों को नृत्य में शामिल न करें।

इसे भी पढ़ें

सरहुल पूजा संपन्न, आज निकलेगी शोभायात्रा और पाहन करेंगे बारिश की भविष्यवाणी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं