संत जेवियर्स के एनुअल स्पोर्ट्स मीट में चेतन व अनिता बने बेस्ट एथलीट [Chetan and Anita became the best athletes in the annual sports meet of Saint Xavier]

1 Min Read


रांची। संत जेवियर्स कॉलेज के खेल विभाग द्वारा आयोजित एनुअल स्पोर्ट्स मीट का मंगलवार को समापन हो गया। 2025 का सर्वश्रेष्ट एथलीट का खिताब भूगोल विभाग के चेतन कुमार डांग को मिला, वहीं बालिका वर्ग में ये खिताब स्नातक भूगोल विभाग की छात्रा अनिता उरांव को मिला।

मुख्य अतिथि के रूप में कॉलज की पूर्व छात्रा व झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मौजूद थी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कॉलेज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है। उन्होंने अपने वक्तव्य में दोहराया कि वन्स आ जवेरियन, ऑलवेयस् आ जवेरियन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर एसजे ने कहा कि पढ़ाई के साथ काॅलेज के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपना अव्वल दे रहे हैं। 3 मार्च से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के दौड़, गोला फेंक, हाई जंप जैसे विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।

इसे भी पढ़ें

संत जेवियर्स कॉलेज में झारखंड के महानायकों पर व्याख्यान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं