रामनवमी में अगर डंडा नहीं खाना है तो भाजपा को जिताइए : अमित शाह [If you don’t want to face lathi charge on Ram Navami, then make BJP win: Amit Shah]

1 Min Read

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हजारीबाग में खुली चुनौती दी। कहा कि रामनवमी में मैं खुद हजारीबाग आउंगा, देखता हूं कि कौन हिंदुओं को रोकता है।

अमित शाह ने आगे कहा कि रामनवमी में अगर डंडा नहीं खाना है तो भाजपा को जिताइए। गृह मंत्री शनिवार को हजारीबाग में बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप प्रसाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

भाजपा ही झारखंड का विकास कर सकती है

हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और झारखंड को बर्बाद कर रही है। भाजपा ही झारखंड का विकास कर सकती है। देश में सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार झारखंड में है।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी भ्रष्टाचार किया है, उसको उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम भाजपा करेगी। भ्रष्टाचार करने वालों की जगह सलाखों के पीछे है।

इसे भी पढ़ें

अमित शाह की दो टूक- जब तक भाजपा है देश में अल्पसंख्यक को आरक्षण नहीं मिलेगाः अमित शाह 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं