मांद की थाप पर झूमें सीएम हेमंत और कल्पनास विधि-विधान से की सरहुल की पूजा [CM Hemant and Kalpanas danced to the beats of the den and performed the Sarhul Puja with due rituals]

1 Min Read

रांची। प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन अपनी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के साथ राजधानी रांची के आदिवासी हॉस्टल पहुंचे।

यहां दोनों का जोरदार स्वागत किया गया। सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन अलग ही अंदाज में दिखे। आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में दोनों मांदर की थाप पर लोगों के साथ खूब झूमे।

खुद मांदर लेकर लगे बजानेः

मुख्यमंत्री ने खुद से मांदर बजाया। साथ ही लोगों को सरहुल की शुभकामनाएं भी दी। सीएम हेमंत सोरेन ने सबसे पहले सरहुल की पूजा की फिर सखुआ पौधे को परिसर में लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री रांची के सिरमटोली स्थित सरना स्थल के लिए रवाना हो गये।

सिरमटोली में सीएम हेमंत ने की पूजा-अर्चनाः

सीएम ने सिरमटोली के सरना स्थल पर भी पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

इसे भी पढ़ें

सरहुलः हर घर आ रही लजीज व्यंजनों की सुगंध 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं