महाकुंभ भगदड़ में पलामू की मृतका के परिजनों को मिलेगा 25 लाख [Family of Palamu deceased in Mahakumbh stampede will get Rs 25 lakh]

1 Min Read

रांची महाकुंभ में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाली पलामू की मृतका के परिजनों को 25 लाख रूपये का मुआवजा मिलेगा। इसके लिए प्रयागराज जिला प्रशासन ने पलामू जिला प्रशासन को पत्र भेजकर परिजनों की सहायता के लिए 25 लाख रूपये देने की घोषणा की है। पत्र के माध्यम से पलामू जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों का बैंक पासबुक, आधार और फोटो जल्द से जल्द उपलब्ध कराने को कहा गया है।

इसके बाद पलामू जिला प्रशासन मृतक के परिजनों को चिन्हित कर सभी कागजात की जांच करके प्रयागराज जिला प्रशासन को भेजेगा। पलामू के नवा बाजार थाना क्षेत्र की गायत्री देवी, जो अमरेश पांडे की पत्नी थी, जिनकी मौत 29 जनवरी को महाकुंभ में हुए भगदड़ हादसे में हो गयी थी। जिसके बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसमें मारे गये लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रूपये मुआवजा देने का ऐलान किया था।

इसे भी पढ़ें

महाकुंभ 2025: IIT बाबा से लेकर मोनालिसा तक, वायरल हुए 10 फेमस चेहरे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं