बाबूलाल पहुंचे ऑर्किड अस्पताल, राधा कृष्ण किशोर और महुआ माजी से की मुलाकात [Babulal reached Orchid Hospital, met Radha Krishna Kishore and Mahua Maji]

2 Min Read


रांची।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी राधा कृष्ण किशोर की तबीयत के बारे में सुनकर ऑर्किड हॉस्पिटल पहुंचे। वहां उन्होंने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और राजसभा सांसद महुआ माजी से मुलाकात की। बाबूलाल मरांडी ने दोनों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राधा कृष्ण किशोर की छाती में इंफेक्शनः

बताते चलें कि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें आज ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, वे ओपीडी के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ निशीथ कुमार की परामर्श और निगरानी में है। उनकी छाती का सीटी स्कैन किया गया है जिसमें थोड़ा इंफेक्शन दिखा।

उन्हें अगले 24 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। जरूरी जांच का सैंपल गुरूवार को लिया जाएगा। वे मधुमेह से भी पीड़ित है। फिलहाल उन्हें पल्मोनोलॉजी विभाग में रखा गया है।

महाकुंभ से लौटने के दौरान महुआ माजी का हुआ था एक्सीडेंटः

वहीं 25 फरवरी को महाकुंभ स्नान कर लौट रही राज्यसभा सांसद महुआ माजी की गाड़ी लातेहार जिले में दुर्घटना का शिकार हो गयी थी। इसमें उनके हाथ में चोट आई थी। उनका भी इलाज ऑर्किड हॉस्पिटल में चल रहा है।

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल मरांडी का आरोप: हेमंत सोरेन के भड़काऊ बयान से कोयला कारोबार में हत्या और हिंसा की भड़क

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं