बसंत में गर्मी का थपेड़ा, झारखंड के कई जिलों का पारा 30 के पार [Heat wave in spring, temperature crosses 30 in many districts of Jharkhand]

2 Min Read

रांचीझारखंड में बसंत के मौसम में गर्मी का थपेड़ा महसूस हो रहा है। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। दिन में चिलचिलाती धूप चमड़ी जला रही है। मार्च के तीसरे सप्ताह में 35 डिग्री से अधिक तापमान होता था, लेकिन इस बार मार्च की शुरुआत में ही राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में बहरागोड़ा का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दूसरी और राज्य के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है।

इस साल ज्यादा ही झुलसायेगी गर्मीः

रांची में दिन का तापमान 31.5 डिग्री पर आ गया है और रात का पारा 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रात का पारा चढ़ने से रात में गर्मी लगने लगी है। अधिकतर घरों में पंखा, कूलर और एसी चला कर गर्मी से राहत पा रहे हैं।

सभी जिलों में पड़ रही गर्मीः

मौसम केंद्र रांची का पूर्वानुमान है कि अगले 5 दिनों के दौरान एक बार फिर रात के तापमान में जबरदस्त गिरावट आने की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में दिन का पारा चढ़ने से गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। मौसम केंद्र रांची के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 5 दिन के बाद दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट हो सकती।

इसे भी पढ़ें

रांची में बारिश, तो कई जिलों में लू का अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं