प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल पर जानलेवा हमला

1 Min Read

रांची।  रांची के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जाता है कि उनके घर में घुसकर एक व्यक्ति ने डॉ अंचल पर हमला किया है। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।डॉ अंचल गुलमोहर हॉस्पिटल में हड्डी के विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

डॉक्टर बन रहे निशाना

बताते चलें कि हाल के दिनों में चिकित्सकों पर लगातार हमले हो रहे हैं। डॉक्टरों को आम लोगों और मरीज के तीमारदारों द्वारा कई बार निशाना बनाया जा चुका है। साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा भी डॉक्टरों दुर्व्यवहार किये जाने के मामले सामने आते रहे हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं