पकड़ा गया गैंगस्टर सुनील मीणा, अजरबैजान से लाया जा रहा भारत [Gangster Sunil Meena arrested, being brought to India from Azerbaijan]

3 Min Read

रांची। झारखंड पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बने गैंगस्टर सुनील मीणा को अब अजरबैजान से भारत लाया जा रहा हैं। अक्टूबर 2024 में अजरबैजान में गिरफ्तार किए गए मीणा को प्रत्यर्पण संधि के तहत भारत को सौंपने पर अजरबैजान सहमत हो गया है। अब झारखंड पुलिस उसकी वापसी की तैयारी कर रही है। सुनील मीणा को जल्द ही झारखंड लाया जाएगा।

सुनील मीणा की गिरफ्तारी

सुनील मीणा की गिरफ्तारी 28 अक्टूबर 2024 को अजरबैजान के एक होटल से हुई थी। उसके पास से वीजा एक्सपायर हो चुका था और वीजा रिन्यू करने में देरी होने पर उसे अजरबैजान में डिटेन कर लिया गया। इसके बाद उसे अजरबैजान के डिटेनेशन सेंटर में रखा गया। यह गिरफ्तारी इंटरपोल के सहयोग से हुई थी, जिसके बाद झारखंड पुलिस ने मीणा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

आपराधिक गतिविधियां

सुनील मीणा ने अपनी आपराधिक गतिविधियों की शुरुआत मलेशिया से की थी। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आकर अपराधों को अंजाम देने लगा। मीणा ने राजस्थान और पंजाब में कई हत्याओं, रंगदारी वसूली और फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दिया।

वह विशेष रूप से राजस्थान के तत्कालीन राहत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल से रंगदारी मांगने के बाद चर्चा में आया था। इसके बाद उसने पेट्रोल पंप संचालक पर फायरिंग करवाई थी। राजस्थान पुलिस ने इसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया।

सुनील मीणा का गैंगस्टर अमन साहू से था कनेक्शन

इसके अलावा, सुनील मीणा ने झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के गैंग से भी संबंध बनाए। अमन साहू गैंग के इशारे पर उसने छत्तीसगढ़ की आरकेटीसी कंपनी के अधिकारियों पर फायरिंग करवाई थी। इसके अलावा, रायपुर में कंपनी के हेड ऑफिस पर भी उसने फायरिंग करवाई थी, जिससे वह गंभीर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया था।सुनील मीणा के खिलाफ कई राज्यों की पुलिस कार्रवाई कर रही थी और अब वह अजरबैजान से भारत लौटने के बाद झारखंड पुलिस के हवाले होगा।

इसे भी पढ़ें

अमन साव करता था मोबाइल रिपेयर, फिर बना गैंगस्टर, करोड़ों की संपत्ति, मलेशिया तक था कनेक्शन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं