नारी सम्मान के बिना विकसित भारत की नहीं की जा सकता है कल्पना: डॉ वंदना [Developed India cannot be imagined without respect for women: Dr. Vandana]

2 Min Read

रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं इंटर्नल कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व धोषित कार्यक्रम का आयोजन चार और पांच मार्च को होना है। मंगलवार को रांची विवि के कॉलेजों और विभागों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं रांची विवि के बॉटनी और जूलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में साइंस डीन डॉ वंदना कुमारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला पुरुष में समानता आज भी पूरी तरह नहीं आयी है इसके लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना पड़ेगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रांची विवि एनएसएस के कार्यक्रम समन्व्यक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि किसी भी देश की महिलाओं का सम्मान होता है तो वो देश गौरवान्वित होता है।

उन्होंने कहा कि देश के आजादी के 78 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी आज भी लिंग समानता, महिला दुर्व्यवहार समाज में दिखाई पड़ रहा है जो किसी भी समाज के लिए घातक है। दोनों विभागों में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों विभागों के 125 छात्र छात्राओं ने भाग लिया एवं अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को भौतिकी विभाग अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह, राधा कृष्ण झा, डॉ बिनोद कुमार महतो, डॉ प्रभा, डॉ श्वेता, डॉ सुनील कुमार झा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में महिला सम्मान शपथ लेकर कार्यक्रम की समापन किया गया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में महिला कर्मियों को शिशु देखभाल अवकाश, झासा के शिष्टमंडल ने सीएम से मिलकर जताया आभार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं