दुमका में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका [Semi naked body of woman found in Dumka, fear of murder after rape]

2 Min Read

दुमका। दुमका के काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली है। बताया जा रहा है कि महिला रविवार दोपहर नदी में स्नान करने गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। सोमवार को उसका शव मिला। शव को देख आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। मृतक महिला के चार बच्चे हैं। वह मजदूरी करती थी। हर रोज की काम कर घर लौटने पर दोपहर बाद वह नहाने के लिये नदी गयी थी।

नदी किनारे मिले धुले कपड़ेः

रविवार देर शाम होने के बाद भी मां के घर नहीं लौटने पर उसकी बेटी ने नदी जाकर अपनी मां की खोजबीन की। लेकिन मां का कुछ पता नहीं चला। वहां उसके द्वारा धोए गए कपड़े पड़े थे, जिन्हें लेकर वह घर चली गई। जब पिता देर शाम घर लौटे तो बच्चों ने सारी बात बतायी। महिला के पति ने तुरंत गांव वालों को सारी बात बताई।

ग्रामीणों ने रात के बारह बजे तक नदी के आसपास और बगल के कुछ गांव तक उसकी खोजबीन की, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन खोजबीन के दौरान काठीकुंड थाना क्षेत्र की नदी किनारे झाड़ियों के बीच अर्धनग्नावस्था में महिला का शव मिला।

इसे भी पढ़ें

दुमका में छात्र आंदोलन तेज, JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं