झारखंडः यहां लड़की को जबरदस्ती लगाया रंग, तो करनी पड़ेगी शादी [Jharkhand: If you forcibly apply color on a girl here, you will have to marry her]

2 Min Read

रांची। होली यानी रंगों का पर्व, जो लोगों के बीच खुशियां फैलाता है, जहां लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और चेहरे पर अबीर-गुलाल लगाते हैं। इसके साथ ही होली पर मजेदार हंसी-ठिठोली का भी दौर चलता है। भारत के विभिन्न हिस्सों में होली से जुड़ी कुछ खास और अनोखी परंपराएं भी प्रचलित हैं। आज हम आपको होली से जुड़ी एक अजीब और अनोखी परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खासतौर पर झारखंड में देखने को मिलती है।

गैर महिला पर रंग डालने की सजाः

यह परंपरा है ‘गैर महिला पर रंग डालने की सजा’। झारखंड के संथाल आदिवासी समाज में इस नियम का बेहद सख्ती से पालन किया जाता है। यहां अगर कोई पुरुष किसी कुंवारी लड़की पर रंग डालता है, तो उसे लड़की से शादी करनी पड़ती है। यह परंपरा इस हद तक सख्त है कि कोई पुरुष दूर से भी किसी कुंवारी महिला या लड़की पर रंग डालने की कोशिश नहीं कर सकता।

..तो सारी संपत्ति पर हो जायेगा लड़की का कब्जाः

अगर कोई युवक इस परंपरा का उल्लंघन करता है और किसी लड़की पर रंग डालता है, तो उसे पंचायत के सामने ले जाकर लड़की से शादी करने का आदेश दिया जाता है। यदि लड़की शादी से मना करती है, तो उस युवक की सारी संपत्ति लड़की के नाम कर दी जाती है। यह अजीबोगरीब परंपरा झारखंड के संथाल पररगना, पश्चिम सिंहभूम और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जैसे इलाकों में प्रचलित है।

इसे भी पढ़ें

होली के मौके पर भारतीय रेलवे ने रांची और बिहार को दी है स्पेशल ट्रेन की सौगात

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं