झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती [Jharkhand Finance Minister Radhakrishna Kishore’s health deteriorated, admitted to hospital]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें इलाज के लिए ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें खांसी की समस्या काफी बढ़ गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया।

उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखने का निर्णय लिया है।

एंजियोप्लास्टी हो चुकी हैः

मंत्री राधा कृष्ण किशोर की तबीयत 3 साल पहले भी बिगड़ी थी। दिल दौरा पड़ने के बाद रांची के रिम्स में उनका इलाज हुआ था और एंजियोग्राफी के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। इस क्रम में उन्हें स्टेंट भी लगाया गया है। यही वजह है कि डाक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल पहुंचे ऑर्किड अस्पताल, राधा कृष्ण किशोर और महुआ माजी से की मुलाकात

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं