अनुज कनौजिया एनकाउंटर के बाद चर्चा में आया ‘भूमिहार मेंशन’, जानें क्यों ? [After Anuj Kanaujia encounter, ‘Bhumihar Mansion’ came into discussion, know why?]

3 Min Read

जमशेदपुर। उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर अनुज कनौजिया के एनकाउंटर के बाद ‘भूमिहार मेंशन’ काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर लोग भूमिहार मेंशन के मालिक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। किसी ने लिखा है कि यह एनकाउंटर बहुत से सवाल खड़े करता है। यही यूजर आगे लिखता है कि अगर इस लड़के का एनकाउंटर किया जा सकता है, तो बाकी का क्यों नहीं?

बाकी माफिया को क्यों शरण दी जा रही है? एक यूजर लिखता है कि अनुज को सुधरने का मौका दिया जा सकता था। वह मजबूरी में गैंगस्टर बना था, शौक से नहीं। एक यूजर लिखता है, ‘भूमिहार समझ गया होगा।’

अनुज कनौजिया एनकाउंटर का भूमिहार मेंशन कनेक्शनः

अब आपको बताते हैं कि भूमिहार मेंशन का अनुज कनौजिया के एनकाउंटर से क्या कनेक्शन है। दरअसल, यह वही जगह है, जहां अनुज कनौजिया का एनकाउंटर हुआ। यह जगह पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर से सटा इलाका है। गोविंदपुर में विकसित इस टाउनशिप का नाम अमलतास सिटी है। इसी अमलतास सिटी में मौजूद है भूमिहार मेंशन। भूमिहार मेंशन में अनुज कनौजिया ने अपना ठिकाना बना रखा था।

जमशेदपुर के मुखबिर ने दी पुलिस को जानकारीः

लंबे समय से फरार उत्तर प्रदेश के इस शार्प शूटर के बारे में जमशेदपुर के एक मुखबिर ने सूचना दी कि वह अमतलास सिटी के भूमिहार मेंशन में छिपा है। इसके बाद उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने झारखंड पुलिस से संपर्क किया और भूमिहार मेंशन को घेरकर अनुज कनौजिया को सरेंडर करने के लिए कहा। अनुज ने सरेंडर करने की बजाय ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बम से भी पुलिस बल पर हमला किया। यूपी एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में अनुज कनौजिया मारा गया।

जमीन है भूमिहार मेंशन का मालिकः

एनकाउंटर में अनुज कनौजिया के मारे जाने के बाद भूमिहार मेंशन चर्चा में है। भूमिहार मेंशन के असली मालिक के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आयी है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसका मालिक जमीन कारोबारी है। बहरहाल, इस मामले में पुलिस ने राहुल सिंह राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही भूमिहार मेंशन को पुलिस ने सील कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप मामले में गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं