जिला परिषद स्थाई समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी पर हुई चर्चा

2 Min Read

रांची : रांची जिला परिषद के सभागार में गुरुवार को परिषद की स्थाई समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्थायी समिति के कृषि और उद्योग विभाग के सभापति आदिल अजीम और शिक्षा स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष ने विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में कृषि, उद्योग शिक्षा और स्वास्थ्य की सारी योजनाओं पर क्या-क्या काम चल रहा है और लक्ष्य हासिल करने की दिशा में क्या काम हुआ है, उस पर चर्चा हुई।

इसके अलावा किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए जो योजनाएं चल रही हैं उस पर भी चर्चा हुई।

बैठक में जिला परिषद के 6 स्थाई समिति के सदस्यों ने कहा कि जिला परिषद की ओर से जो लक्ष्य निर्धारित किया गया था उस लक्ष्य के अनुरुप काम कम हुआ है।

इस पर अधिकारियों ने कहा कि हर योजना में कई सारी बाध्यताएं हैं जिसे दूर कर लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला परिषद के द्वारा कृषि ऋण, समेत कई लोन पर भी चर्चा की गई और उस पर आ रही परेशानियों को दूर करने का आदेश दिया गया।

बैठक में जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम समेत कई लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गए हैं अरविंद केजरीवाल : अनुराग ठाकुर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं