यू ट्यूबर मनीष कश्यप तमिलनाडू पुलिस की रिमांड पर

IDTV Indradhanush
2 Min Read

पटना। तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले का झूठा वीडियो शेयर करने के आरोपित मनीष कश्यप अब तमिलनाडू पुलिस की रिमांड पर हैं। अब उनसे तमिलनाडु पुलिस पूछताछ कर रही है। कोर्ट की अनुमति के बाद तमिलनाडु पुलिस मनीष को अपने साथ ले गई है।

इससे पहले आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मनीष से पांच दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। EOU के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आदिदेव के कोर्ट ने मनीष कश्यप के खिलाफ मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट जारी किया।

तमिलनाडु पुलिस ने अदालत में आवेदन देकर मनीष कश्यप को तमिलनाडु की अदालत में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट देने का आग्रह किया था।

31 मार्च को मदुरई कोर्ट में किया जायेगा पेश

अदालत ने तमिलनाडु पुलिस को 31 मार्च तक मदुरई की अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। इसके बाद तमिलनाडु पुलिस 15 दिनों की रिमांड मांगेगी। तमिलनाडु में एक दर्जन प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसमें करीब छह कांडों में मनीष कश्यप को अभियुक्त बनाया गया है। ईओयू की टीम उसके सहयोगियों की तलाश कर रही है।

मनीष के सहयोगी और यूट्यूब संचालक मणि द्विवेदी के साथ वीडियो प्रसारित करने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह राजपूत की भी तलाश में की जा रही है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं