युवाओं को ठगनेवाली हेमंत सरकार से जवाब चाहते हैं युवा : शशांक राज [Youth want answers from Hemant Sarkar who cheated the youth: Shashank Raj]

1 Min Read

रांची। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा है कि हेमंत सरकार चाहे लाख कोशिश कर ले पर राज्य के युवा मानने वाले नहीं हैं।

पांच लाख नौकरियों का वादा कर सत्ता में आयी इस सरकार से युवा जवाब चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को बताना चाहिए कि अब तक राज्य में कितने युवाओं को नौकरी मिली है।

आक्रोश रैली मंर प्रदर्शनकारी भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले छोड़े।

बता दें कि मोरहाबादी मैदान में चल रही युवा आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता और भाजपा के सीनियर लीडर डटे हुए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, जमशेदपुर से सांसद विद्युत वरण महतो तथा नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी और विधायक सीपी सिंह समेत कई नेता मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें

BJYM की आक्रोश रैली में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और वाटर कैनन की बौछार, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय चोटिल 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं