परिवर्तन का वाहक बने युवा : सुदेश महतो

3 Min Read

रांची : झारखंड की वर्तमान स्थिति में परिवर्तन राज्य की आवश्यकता है और युवा परिवर्तन का वाहक बनें। राज्य के नव निर्माण के लिए युवाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। पार्टी के हर कार्यकर्ता जनता के आम राय को एक राय बनाने में अहम भूमिका सुनिश्चित करें।

शनिवार को ये बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार ने पदाधिकारियों की भूमिका को बदल दिया है। उनके कार्य प्रणाली के साथ-साथ आचरण भी बदल गया है। इनको मूल जिम्मेदारी से हटा कर दूसरे कार्यों में लगाया दिया गया है।

जिसका सीधा असर आम जनता पर हो रहा है, लोग इससे परेशान है। मिलन समारोह में बड़कागांव विधानसभा से आए झामुमो के पूर्व पंचायत अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार और गढ़वा के सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ छोटन की अगुवाई में विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी की सदयस्ता ली।

पार्टी में शामिल विजेंद्र कुमार ने कहा कि कई वर्षों से झामुमो के साथ काम किया, लेकिन उनके काम करने के तरीके से संतुष्टि नहीं मिली। इसी वजह से आज आजसू पार्टी में शामिल हो रहा हूं। आजसू पार्टी से जुड़ कर क्षेत्र के लोगों की सेवा करूंगा।

वहीं, गढ़वा के सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र सिंह ने कहा कि आजसू पार्टी के नीति-सिद्धांत एवं राज्य के विकास के प्रति पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो के दूरदर्शी सोच और काम करने के जज्बे से प्रभावित हो कर आजसू पार्टी की सदयस्ता ले रहा हूं। मिलन समारोह में आंदोलनकारी नेता देवशरण भगत, वरीय नेता रोशनलाल चौधरी, सतीश कुमार, पूर्व विधायक अकील अख्तर, गढ़वा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

इन्होंने ली सदयस्ता

कांग्रेस नेता मनोज कुमार, पिंटू कुमार, मोहम्मद शाहिद, सुनील राणा, राजेन्द्र राणा, ज्योति देवी, संध्या कुमारी, संजू कुमारी, प्रियंका कुमारी, चंचला कुमारी, आशा लता, आशा कुमारी, रिंकी कुमारी, मंती देवी, राहुल कुमार, सुलेन्द्र कुमार, फुलेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, मिथिलेश कुमार, आशीष कुमार, दीपक कुमार, नीतीश कुमार, विंकेश कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं