दर्शनार्थियों की सुरक्षा में तैनात रहेगा युवा दस्ता [Youth squad will be deployed for the security of visitors]

1 Min Read

रांची। श्री दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने के लिए युवा दस्ता रांची की बैठक श्री दुर्गा मंदिर, लेक रोड में हुई। बताया गया गया कि 5 अक्टूबर को पूजा के मद्देनजर सदस्यों को प्रशासन मार्गदर्शन करेगा।

दस्ता के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा और पूजा में प्रशासन के साथ तालमेल कर सभी पंडालों में हजारों सदस्य दर्शनार्थियों की सुरक्षा में तत्पर रहेंगे।

बैठक की अध्यक्षता राजेश गुप्ता छोटू ने की। संस्थापक सह मुख्य संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा व समाजसेवी उपेन्द्र रजक, पीयूष आनंद, राकेश सिंह व अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं