रांची। राजधानी रांची में शुक्रवार की सुबह एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।
मामला रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र के बाजारटांड सब्जी मंडी का है। यहां सरेआम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि यहां अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में व्यक्ति को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान शंकर उरांव के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद में यह हत्या की गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें
बिहार में गरमाया सियासी पारा, यूट्यूबर मनीष कश्यप लड़ेंगे लोकसभा चुनाव








