युवा आक्रोश रैली: 3 पूर्व मुख्यमंत्री, 51 बीजेपी नेताओं समेत 12 हजार अज्ञात पर केस दर्ज [Youth Aakrosh Rally: Case registered against 12 thousand unknown people including 3 former Chief Ministers, 51 BJP leaders]

3 Min Read

रांची: हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा निकाली गई युवा आक्रोश रैली भारी पड़ गई।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की आक्रोश रैली में जमकर बवाल हुआ। पत्थरबाजी और हंगामे के बाद पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनन का प्रयोग किया। इस घटनाक्रम में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी और कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

दरअसल, बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा 23 अगस्त को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ युवा आक्रोश रैली आयोजित की गई थी।

युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर छलावा, अनुबंध कर्मियों के साथ धोखाधड़ी और राज्य के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर यह रैली आयोजित की गई थी। इस रैली में झारखंड के 24 जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और नेता पहुंचे थे।

उग्र हो गए कार्यकर्ता

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की और बैरिकेडिंग के ऊपर कंटीले तार लगाए।

इसी दौरान कार्यकर्ता उग्र हो गए और बैरिकेडिंग पर चढ़कर उसे तोड़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान जमकर बवाल मचा और प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पर अड़े थे।

उग्र भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस घेराव में दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए और कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए।

ये है प्रमुख नाम

उग्र प्रदर्शन के बाद अब रांची के लालपुर थाना में बीजेपी के 3 पूर्व मुख्यमंत्री सहित 51 नामजद और 12 हजार अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इसमें बीजेपी के कई विधायक और राज्यसभा सांसद शामिल हैं। इनमें से कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार है-

  • संजय सेठ (केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री)
  • अर्जुन मुंडा (पूर्व केंद्रीय मंत्री)
  • बाबूलाल मरांडी (पूर्व मुख्यमंत्री)
  • बीडी राम (सांसद)
  • भानु प्रताप शाही (विधायक)
  • अमर बाउरी (नेता प्रतिपक्ष)
  • आदित्य साहू (सांसद)
  • दीपक प्रकाश (राज्यसभा सांसद)
  • अभयकांत प्रसाद (सांसद)
  • प्रदीप वर्मा (सांसद)
  • विद्युत वरण महतो (सांसद)
  • मनीष जायसवाल (सांसद)
  • नीलकंठ सिंह मुंडा (विधायक)
  • रणधीर सिंह (विधायक)
  • नीरा यादव (विधायक)
  • रामचंद्र चंद्रवंशी (विधायक)
  • अपर्णा सेन गुप्ता (विधायक)
  • कुशवाहा शशिभूषण मेहता (विधायक)
  • पुष्पा देवी (विधायक)
  • समरी लाल (विधायक)
  • केदार हाजरा (विधायक)
  • राज सिन्हा (विधायक)
  • सीपी सिंह (विधायक)
  • यदुनाथ पांडेय (पूर्व सांसद)
  • ढुल्लू महतो (सांसद)
  • मधु कोड़ा (पूर्व मुख्यमंत्री)
  • गीता कोडा (पूर्व विधायक)
  • संजीव विजयवर्गीय (पूर्व डिप्टी मेयर, रांची)
  • कर्मवीर सिंह (संगठन मंत्री, बीजेपी)
  • नवीन जायसवाल (विधायक)
  • नारायण दास (विधायक)
  • अमित मंडल (विधायक)

इसे भी पढ़ें

युवा आक्रोश रैली में घायल भाजपा कार्यकर्ताओं को देखने रिम्स पहुंचे अर्जुन मुंडा और दीपक प्रकाश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं