‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’ रांची में दुर्गोत्सव की धूम [‘Lovely decoration of your door Bhavani’ Durga festival celebrated in Ranchi]

2 Min Read

रांची। झारखंड की राजधानी रांची दुर्गोत्सव में रंग गई है। लोग भक्ति और उल्लास में डूबे हैं। बाजारों में उमड़ी भीड़ बता रही है कि लोग पूरे उत्साह से खरीदारी में जुटे हैं। किसी को कपड़े खरीदने हैं, तो किसी को पूजन सामग्री। पहली बार ऐसा हुआ कि राजधानी में तृतीया से पट खुले।

शहीद मैदान धुर्वा में बना भव्य राम मंदिर के प्रारूप वाला पंडाल तृतीया को ही खुल गया और यहां हर दिन हजारों की भीड़ उमड़ रही है। रांची के कई पूजा पंडालों के पट चतुर्थी को भी खुले, इनमें मुख्य रूप से भारतीय युवक संघ बकरी बाजारा, राजस्थान मित्र मंडल, ओसीसी क्लाब, रांची रेलवे स्टेशन आदि शामिल हैं। आज यानी सोमवार को रांची के तमाम बड़े पंडालों के पट खोल दिये जायेंगे, इसके साथ ही पूरी रांची माता की भक्ति में डूब जायेगी।

रविवार शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ माता के दर्शन के लिए उमड़ने लगी है। लोग परिवार के साथ पूजा पंडालों में पहुंच रहे हैं। हर पूजा पंडाल आकर्षक है और सभी अलग-अलग थीम पर बने हैं।

हर साल की भांति इस साल भी रांची में तरह- तरह के मन मोहने वालें पंडालों के दर्शन होंगे। करीब 93 लाख की लागत से बना धुर्वा स्थित राम मंदिर के थीम पर बना पंडाल श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। ओसीसी क्लब में 55 फीट ऊंचा 125 फीट लम्बा और 90 फीट चौड़ा पंडाल बनाया गया है, जिसमे 14 फीट ऊंची माता रानी की प्रतिमा सुसज्जित है। बांगला स्कूल में ‘एक टुकड़ा राजस्थान’ की थीम पर पंडाल बना है। वही रेलवे स्टेशन में कोयंबटोर के आदियोगी का मनमोहक प्रारूप बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया धुर्वा में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं