बिजनेस के सपने में संसार छोड़ा युवक, पैसे का जुगाड़ नहीं होने पर लगाई फांसी [Young man left the world with his dream of business, hanged himself after not being able to arrange money]

2 Min Read

रांचीरांची के करम चौक के पास एक युवक ने मंगलवार सुबह फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजू कुमार के रूप में हुई है। वह हजारीबाग जिले का रहने वाला था। राजू पिछले 3 साल से सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के करम चौक के पास किराए के मकान में अकेले रह रहा था। राजू बर्गर बनाने का काम करता था और हाल ही में उसने खुद बर्गर बनाकर बेचना शुरू किया था। वह इसका बिजनेस खोलना चाहता था।

लेकिन, पैसे का इंतजाम न होने के कारण वह तनाव में था। उसके भाई रवि कुमार ने बताया कि राजू ने घर वालों से मदद मांगी थी, और परिवार ने उसे आर्थिक सहायता का आश्वासन भी दिया था।

पुलिस को सूचना मिलने पर मिला शव

मंगलवार सुबह जब राजू का कमरा काफी देर तक नहीं खुला, तो पड़ोसियों को शक हुआ। पुलिस को सूचना दी गई। सुखदेवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एस्बेस्टस तोड़कर कमरे के अंदर गई, जहां राजू का शव फंदे से लटका हुआ मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तनाव में था राजू

राजू पहले एक कंपनी में बर्गर बनाने का काम करता था। लेकिन 2 महीने पहले उसने कंपनी छोड़ दी और खुद बर्गर बनाकर बाजार में बेचने लगा। उसने अपना बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन पैसे की कमी के कारण वह परेशान था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी और तनाव लग रहा है।

इसे भी पढ़ें

रांची के करमटोली चौक पर हादसा, दो छात्रों की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं